आजकल #डायबिटीज होना बहुत आम बात हो चुकी है या ये कहे कि आज के युग में आम बीमारी हो चुकी है । किसी समय में यह बिमारी सिर्फ 50 साल से ऊपर के लोगों में होती थी, पर अब ये बिमारी, आज के युग में बच्चो में भी पायी जाने लगी है। इस बीमारी के होने से शरीर में बहुत सारी बीमारियाँ होने लगती है। इस बीमारी को मधुमेह और शुगर भी कहते है। मधुमेह रोगियों को आँखों में दिक्कत, लिवर और किडनी में बीमारी और पैरों में भी दिक्कत होना सामान्य बात है। डाइबिटीज़ भले ही एक सामान्य बीमारी हो, लेकिन एक बार किसी को हो जाए, तो ज़िंदगीभर उसका साथ नहीं छोड़ती।
चलिए अब हमारे एक्सपर्ट से जान लेते है ये #मधुमेह क्या है ?
#मधुमेह या शुगर होने पर आपके शरीर में उपस्थित ब्लड-ग्लूकोज के लेवल पर असर पड़ता है और बिना नियंत्रण के यह लेवल बढ़ी तेजी से से बढ़ सकता है! मधुमेह कई प्रकार के होतें हैं – जैसे प्री-डायबिटीज , मधुमेह टाइप 1 और मधुमेह टाइप 2, या प्रेगनेंसी के दौरान मधुमेह| इसलिए उचित मधुमेह उपचार आपकी स्थिति और मधुमेह के प्रकार पर निर्भर करता है|
#मधुमेह के #लक्षण
शुरू में ज़्यादातर लोग मधुमेह के लक्षण अनुभव नहीं कर पाते, खास-तौर पर प्री-डायबिटीज या मधुमेह टाइप 2 से पीड़ित लोग ! लेकिन टाइप 1 मधुमेह में लक्षण काफ़ी जल्दी महसूस होने लगते हैं |
चलिए अब जान लेते है #मधुमेह के लक्षण –
• ज़्यादा प्यास लगना
• बारबार पेशाब का आना
• थकान और चिड़चिड़ापन
• अचानक वज़न घटना
• धुँधला दिखाई देना
• हाथों और पैरों में झुनझुनी महसूस होना
• घाव भरने में ज़्यादा देर लगना
• सामान्य से ज़्यादा भूख लगना
#मधुमेह या #डायबिटीज होने के कारण :
#इंसुलिन हार्मोन का निर्माण कम होना : मधुमेह का कारण है इंसुलिन हार्मोन का शरीर में कम होना। जब इंसुलिन कम बनता है तो, हमारी कोशिकाओं और रक्त में शुगर ठीक से नहीं पहुँचता, जिससे सेल्स की एनर्जी कम होने लगती है, और हमारे शरीर में कई तरह की परेशानियां दिखाई देने लगती है। जैसे की दिल की धड़कन का तेज होना, बेहोशी का आना इत्यादि समस्याएं होने लगती है।
#अनुवांशिक कारण : डायबिटीज के होने का एक कारण ये भी है , अगर आपके परिवार में किसी को डायबिटीज़ है, तो आपको भी डायबिटीज़ होने का ख़तरा काफी बढ़ जाता है।
#मोटापा भी है जिम्मेदार: मोटापा बढ़ना भी डायबिटीज होने का का मुख्य कारण है। यदि आपका वजन बढ़ा हुआ है, बीपी बहुत हाई रहता है और कोलेस्ट्रॉल की भी मात्रा संतुलित नहीं रहती है तो आप डायबिटीज के पेशेंट हो सकते है। बहुत अधिक मीठा खाना, बाहर का खाना ज्यादा खाना, कम पानी पीना ,एक्सरसाइज न करना, खाने के तुरंत बाद सो जाना ,ज्यादा समय तक लगातार बैठे रहना, ये सारी चीजें डायबिटीज को निमंत्रण देती है।
#नींद पूरी ना होना : – ज्यादा काम होने की वजह से रात देर से सोना और सुबह जल्दी जग जाने की वजह से नींद पूरी नहीं हो पाती। ऐसा रोज़ रोज करने से बन सकता है ये डायबिटीज होने का कारण।
#ज्यादा तनाव में रहना :- अगर आप ज्यादा तनाव से घिरे रहते है तो सावधान हो जाये क्योंकि, डॉक्टर्स का मानना है, ज्यादा तनाव में रहने से शुगर का लेवल बढ़ जाता है।
#जंक फ़ूड का सेवन :- जंकफूड ज्यादा खाने वाले लोग शुगर का शिकार हो सकते है। इसका अत्यधिक सेवन करने से, यह आपकी पाचनशक्ति को प्रभावित करता है। इसमें एनर्जी होती नहीं है और फैट ज्यादा होता है। इस वजह से हमें जंक फूड का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए।
#ज्यादा मीठे का सेवन करना :- ज्यादा चाय, कोल्ड्रिंक्स, मीठा, और चीनी का सेवन करने से भी डायबिटीज हो सकता है।
यदि आपको भी ये मधुमेह के लक्षण महसूस हो रहे हो तो देरी न करें! जितना हो सके उतनी जल्दी मधुमेह का इलाज व् बचाव करे | आपको बता दे कि मधुमेह जड़ से ख़त्म नहीं हो सकता पर आप इसके होने वाले साइड इफेक्ट्स को ख़त्म जरूर क्रर सकते हो और यदि आप जीवन में शासन बनाए रखें तो इस रोग को क़ाबू में लाया जा सकता है|
देरी न करें #मधुमेह के लक्षणों को पहचानने में और जल्द डॉक्टर से जाँच करवाएं|
ज्यादा जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे @ ….. https://www.youtube.com/watch?v=Cd6tw–JDmo&t=2s
इस कड़ी में वैद्य जी ने शुगर के रोगियों के लिए, प्राकृतिक तरीके से लड़ने के लिए:- मधु जीवन रस ,गहन शोध के बाद विकसित किया है, जिसका सेवन करके आप शुगर रोग से होने वाले साइड इफ़ेक्ट से बचा सकते है, इतना ही नहीं बहुत सारे लोगो की शुगर भी ५-६ बोतल पीने के बाद नियंत्रित हो जाती है और तंदरुस्त, मजेदार स्वास्थ्य एवं निरोगी काया पा सकेंगे !
अगर आप हमारे संसथान के एक्सपर्ट से फ्री परामर्श या पूछताछ करना चाहते है तो आप हमारा ग्रुप इस लिंक https://chat.whatsapp.com/ETC6fBvigKw9QMqHPAljKb पर जॉइन करे ! और ज्यादा जानकारी के लिए आप हमें Call करे @ 8813 830 830


