थायरॉइड भारत में होने वाली आम बिमारी है। हालांकि थायराइड ग्रंथि बहुत छोटी होती है लेकिन यह शरीर में सबसे ज्यादा काम में आने वाली और सबसे अधिक मेहनत करने वाली ग्रंथि है| इस ग्रंथि का सबसे महत्वपूर्ण काम है शरीर के सभी भागों का सही तरीके से विकास करना ! शरीर के सही विकास के लिए थायराइड ग्रंथि हार्मोन को उत्पन्न करती है जिसका नाम थायरोक्सिन होता है| यह थायराइड ग्रंथि हमारे गले में होती है और यह तितली के आकार की होती है | इसीलिए इसको बटरफ्लाई ग्लॅंड भी कहा जाता है|
लेकिन आज के समय में यह बहुत महत्वपूर्ण हो चूका है कि है की हम इसके बारे में अच्छे से जानकारी ले और इसे पहचान कर इसका सही इलाज़ कर पाए क्योंकि यह अनुमान लगाया गया है कि लगभग 25 मिलियन लोग थायराइड की समस्या से जूझ रहे हैं| और उनको पता भी नहीं कि वो इसके शिकार है| पुरुषों की तुलना में महिलाओं को थायराइड की समस्या ज्यादा होती है। बढ़ती उम्र के साथ इसके बढ़ने का खतरा ज्यादा होता है। समय रहते इसका इलाज कराना ही उचित है|
चलिए जानते है थायरॉइड के होने वाले लक्षण –
गर्दन में सूजन होना – गर्दन के आकार में किसी भी प्रकार का बदलाव थायराइड का लक्षण हो सकता है| यदि गले की टाई पहनने में असुविधा हो रही है या फिर कुछ निगलने में हल्का सा दर्द होता है या फिर आवाज़ में बदलाव है तो यह भी थायराइड के लक्षण हो सकते हैं|
अस्वस्थ नाखून :थायराइड के यह सबसे पहले लक्षणों में से एक है यदि आपके नाखून रूखे हो रहे हैं और पतले हो रहे हैं, इसके अलावा उन पर सफेद धारियाँ सी पड़ रही है और वह टूटने लगे तो यह थायराइड का लक्षण हो सकता है|
अस्वस्थ आंखें – थायराइड से पीड़ित लोगों में आंखों की बीमारियां भी हो जाती हैं जैसी आंखें लाल हो जाना उनमें खुजली होना या उनमे सूजन रहना आदि|
वजन बढ़ना – थायराइड की वजह से शरीर के मेटाबॉलिज्म की गति धीमी हो जाती है| इसका मतलब यह है कि व्यक्ति जो भोजन कर रहा हैं उसका एनर्जी के रूप में ठीक से इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है| और इसी कारण से शरीर में फ़ैट जमने लगता है और वजन बढ़ने लगता है|
हमेशा थकान महसूस करना और नींद ज्यादा आना – थायराइड में शरीर को पर्याप्त एनर्जी नहीं मिलती | जिसके कारण ज्यादातर थकान महसूस होती हैं और नींद आती रहती है| या फिर हल्की-फुल्की फिजिकल एक्टिविटी करने के बाद व्यक्ति बहुत थका हुआ महसूस करता है|
मांसपेशियों में दर्द रहना – जो लोग हाइपो थायराइड से पीड़ित होते हैं उनकी मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होने लगता है| खासकर पैर और बाह के ऊपरी हिस्से में दर्द रहने लग जाता है|
कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली – थायराइड होने से शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो जाती हैं, और इसके चलते व्यक्ति बार-बार बीमार रहने लगता हैं| थायराइड की समस्या होने पर इंसान ऊर्जा रहित हो जाता है और डिप्रेशन में रहने लगता है| किसी भी काम में मन नहीं लगता और दिमाग की सोचने और समझने की क्षमता कमजोर पडने के साथ-साथ याददाश्त भी कमजोर हो जाती है|
कब्ज की समस्या – जो लोग थायराइड से पीड़ित होते हैं उनमें पाचन संबंधित समस्याएं उत्पन्न होने लगती है| जिसकी वजह से उनको खाना पचाने में परेशानी होने लगती है और सही से खाना ना पचने की वजह से कब्ज की समस्या भी पैदा हो जाती है|
त्वचा में रूखापन – जो लोग थायराइड से पीड़ित होते हैं उनकी त्वचा के ऊपर वाले सेल्स के काम करने की शक्ति कम हो जाती है और स्किन डेड होने लगती है| जिसके चलते उनकी त्वचा बहुत सुखी, सफेद और शुष्क हो जाती है| यही नहीं थायराइड वाले लोगों में स्किन पर कुछ निशान से भी दिखने लगते हैं|
जुखाम रहना – थायराइड वाले लोगों में सबसे स्पष्ट लक्षण है कि उन्हें जुखाम रहता है| यह कोई आम जुखाम जैसा नहीं होता बल्कि इस जुखाम से इंसान बहुत परेशान हो जाता है | यह जुखाम बार-बार आता रहता है और जल्दी ठीक नहीं होता|
थायराइड रोग का पता ब्लड टेस्ट से पता लगाया जा सकता है या फिर ऊपर दिए लक्षणों से आप खुद पहचान सकते है ! यदि आपको भी इससे सम्बंधित लक्षण दिखे तो जल्द ही आप हमारे संस्थान में फ्री संपर्क कर सकते है और घर बैठे इस बिमारी से बचाव कर सकते है !
और ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारी वीडियो देखे @https://www.youtube.com/watch?v=U5uhxscv8PI & वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करेwww.bhargavayurveda.com or Call @ 8813 830 830
फ्री ऑनलाइन टिप्स के लिए हमारा ग्रुपhttps://chat.whatsapp.com/Hfbl8Nd64ez9akNsdaz6TNज्वाइन करे
📞 अपनी दवा घर बैठे मंगवाने के लिए –
यदि आप उपरोक्त समस्याओं से पीड़ित है तो ये फार्मूलेशन लेने पर मात्र 15 दिनों में लाभ दिखने लगेगा ! पूरा लाभ
लेने के लिए आपको कम से कम 3-महीने का प्रयोग करना होगा और हमारे संसथान में कॉल करके घर बैठे दवा मंगवा कर इसका उपयोग खुद और अपने सगे सम्बन्धियों के लिए करे !
✈फ्री शिपिंग के लिए अभी आर्डर करे हमारा paytm नंबर है @ 93154 02641 और cash on delivery पर 100 रुपये चार्ज लगेगा !
अगर आप फ्री परामर्श या पूछताछ करना चाहते है तो आप हमारा ग्रुप इस लिंक https://chat.whatsapp.com/Hfbl8Nd64ez9akNsdaz6TN पर जॉइन करे ! और ज्यादा जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट @ www.bhargavayurveda.comपर क्लिक करे or Call @ 8813 830 830