खांसी दमा अनेकों कारणों से हो सकते हैं। एलर्जी इन रोगों का एक मुख्य कारण है एलर्जी, खांसी ,सांस का चढ़ना, बहुत ही आमजन की समस्या है। जिसमें तरह-तरह के लंबे प्रयत्न के बाद भी सफलता आशातीत नहीं मिल पाती है।
लक्षण
सांस चढ़ना, थोड़े से काम करने से सांस का फूलना, मौसम बदलते ही खांसी जुकाम का होना, छींके आना, नाक से पानी चलना, सिर दर्द होना, गला खराब होना, इस तरह की समस्या मिलती है एलर्जी कारणों में मौसम परिवर्तन धूल मिट्टी परफ्यूम आदि से होने वाली सभी एलर्जी का कारण है
आयुर्वेद नजरिया
आयुर्वेद विज्ञान एवं आयुर्वेद चिकित्सा के मौलिक सिद्धांत के अनुसार श्लेषमक कफ एवं भाजक पित्त उप दोष आपस में क्रियाशील होकर शरीर के डिफेंस सिस्टम को इम्यून सिस्टम पर अटैक करके एलर्जी पैदा करने वाले केमिकल हिस्टामिन, साइटोकिनिन, ब्रैडीकिनिन आदि केमिकल- लिंफोसाइट्स, माष्ट सेल, वैसोफिल एलर्जी कारक तत्वों के साथ क्रिया करके पैदा होते हैं।
साइनस एलर्जी में नेशल रेस्पिरेट्री पैसेज मे इरिटेशन से खांसी, कफ, सूखी खांसी, छींके आना, आंखों में खारिश, नाक से पानी चलना आदि लक्षण दिखते हैं । रेस्पिरेटरी सिस्टम को रेगुलेट करने वाले अवलम्बक कफ विकृत होकर खांसी और सांस विकार को और उग्र कर देता है जिसकी वजह से तकलीफ देर से ठीक होती है और लंबे प्रयास करने के बाद ठीक होते हैं।
उपरोक्त क्रिया के फल स्वरुप नेजल रेस्पिरेटरी चैनल कमजोर हो जाता है डिफेक्टिव हो जाता है । फलस्वरूप रोग की तीव्रता एवं पुनरावृति बार-बार होती रहती है।
आयुर्वेदिक चिकित्सा का लक्ष्य : आयुर्वेद सिद्धांत एवं जड़ी-बूटी आधारित दवा का सेवन बीमारी को जड़ से मिटाने में कारगर होता है। उचित औषधि शारीरिक दोष कारणों के दृष्टिगत दवा का विधान है। इसीलिए देखा जाता है किसी को बलगम वाली खांसी होती है, किसी को सुखी खांसी, दम चढ़ना आदि लक्षणों का संबंध शारीरिक विकृत दोष से युक्त होता है।
आयुर्वेद में एंटी एलर्जी , इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाने के लिए, एलर्जी से उत्पन्न फिजियोलॉजिकल एक्टिविटीज चाहे बढ़ी या घटी हुई है उनको रेगुलेट करना, और पैथोलॉजिकल स्टेटस को रिवर्स करना तथा सिस्टम को ताकतवर करना आयुर्वेद चिकित्सा का लक्ष्य होता है। भार्गव आयुर्वेदा चिकित्सा सुविधा: भार्गव आयुर्वेदा चिकित्सा संस्थान में 100% शुद्ध जड़ी बूटियों के घनसत्व से तैयार दवा द्वारा सत प्रतिशत लाभकारी चिकित्सा उपलब्ध है।
दमा, स्वास एलर्जी, नेजल एलर्जी, एलर्जी ब्रोंकाइटिस


